बलिया जनपद में आज (25 नवंबर) सभी विद्यालय शैक्षणिक कार्यों के लिए बंद रहेंगे, लेकिन निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान संबंधी कार्यों के लिए खुले रहेंगे। इस दौरान विद्यालयों का समस्त स्टाफ उपस्थित रहेगा। यह निर्णय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में अब तक हुई कम प्रगति को देखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी बलिया ने इस कार्यक्रम में व्यापक सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में 25 नवंबर को जनपद के सभी विद्यालय केवल कार्मिकों के लिए खुले रहेंगे। शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी, लेकिन विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित रहकर SIR संबंधी कार्यों में आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा।
बलिया में आज खुले रहेंगे विद्यालय:SIR कार्य के लिए शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित, स्टाफ रहेगा उपस्थित
📅 Published: November 25, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
