सहारनपुर में शादी में दूल्हे ने लाखों का दहेज ठुकराया:1100 रुपए शगुन लेकर दुल्हन को विदा कराया, 10 तोला सोना की पेशकश

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मे स्थित दैदपूरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने लाखों रुपए का दहेज लेने से इनकार कर दिया। दूल्हे ने केवल 1100 रुपए का शगुन और एक अंगूठी स्वीकार कर दुल्हन से शादी की। सहारनपुर के दैदपूरा निवासी समाजवादी पार्टी नेता पिंकू चौधरी ने बताया कि उनकी भतीजी निगम का विवाह हरियाणा के गोलाखेड़ा गांव निवासी गौरव पंवार से तय हुआ था। लड़की पक्ष ने परंपरा के अनुसार दूल्हे को 11 लाख रुपए नकद, एक कार, फर्नीचर, 10 तोला सोना और चांदी के जेवर देने की पेशकश की थी। हालांकि, दूल्हे गौरव पंवार ने बारातियों और दोनों पक्षों की मौजूदगी में दहेज लेने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल दुल्हन चाहिए, दहेज नहीं। इसके बाद गौरव ने लड़की पक्ष से केवल 1100 रुपए का शगुन और एक अंगूठी स्वीकार की। उन्होंने बिना किसी अन्य सामान के अपनी दुल्हन को विदा कराया। गौरव के इस निर्णय से दुल्हन के पिता बिजेंद्र सिंह और माता कविता सहित सभी परिजन प्रभावित हुए। शादी में मौजूद मेहमानों ने गौरव के इस कदम की सराहना की। उनका मानना था कि ऐसे उदाहरण समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाते हैं। बीटेक पास गौरव पंवार वर्तमान में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। दुल्हन के चाचा पिंकू चौधरी ने कहा कि दहेज समाज पर एक कलंक है और गौरव ने यह साबित कर दिया कि असली दहेज दुल्हन ही होती है। गौरव के इस निर्णय की क्षेत्र में काफी चर्चा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *