जौनपुर में कुएं में मिला विवाहिता का शव:पति पर हत्या का आरोप, बेटा बोला-पापा का गांव की महिला से अफेयर; मां से झगड़ा करते थे

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के एत्मादपुर गांव में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के पास स्थित एक कुएं में एक महिला की लाश तैरती हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। मृतका की पहचान गीता देवी (35) पत्नी सतीश कुमार यादव के रूप में हुई। उनका शव घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित कुएं में मिला। परिजनों ने महिला की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया है। बेटों ने अपने पिता के दवारा माँ की हत्या का करने का आरोप लगाया है। मृतका के के तीन बेटे हैं अंशु यादव (19) पढ़ाई बनारस में प्रांजल यादव (16) – घर पर रहता है श्रेयांश यादव (13) – पढ़ाई करता है 16 वर्षीय बेटे प्रांजल यादव ने बताया कि पिता का गांव की एक महिला से प्रेम संबंध चल रहा था। सोमवार की रात घर में विवाद हुआ, जिसके बाद मां ने बच्चों का कमरा बाहर से बंद कर दिया। “हम लोग खाना खाकर सो गए। सुबह उठे तो मां नहीं मिलीं। खोजबीन में पता चला कि कुएं में किसी ने हत्या कर लाश फेंक दी है प्रेमिका इन्द्रकला पासवान हिरासत में परिवार का आरोप है कि सतीश कुमार यादव की गांव की महिला इन्द्रकला पासवान से संबंध था। इसी को लेकर घर में आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने इन्द्रकला पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की बहन अनीता यादव ने बताया कि इन दोनों में ‘चार साल से विवाद चल रहा था। सतीश अक्सर प्रेमिका के चक्कर में गीता से झगड़ा करता था।“चार साल पहले उसने गीता को बहुत बुरी तरह मारा था। हम समझाने गए तो गालियां दीं। हम लोग ही खर्चा चलाते थे। तीन बच्चे हैं, उनके साथ इंसाफ होना चाहिए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पुरे घटना क्रम की जाच पड़ताल में जुट गयी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *