आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली पुलिस ने OLX के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित अमन निषाद ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया की OLX पर फोन का विज्ञापन देखकर जब विक्रेता से संपर्क किया गया तो विक्रेता ने अपना एक QR कोड भेजा। जैसे ही पीड़ित ने फोन पर के माध्यम से भुगतान किया। भुगतान मिलते ही साइबर ठग ने विज्ञापन भी हटा दिया और पीड़ित को ब्लॉक कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। तलाश में जुटी थी साइबर टीम पीड़ित ने इस मामले की शिकायत थाना कोतवाली के साथ-साथ साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी दर्ज कराई थी। ऐसे में साइबर टीम द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खाते के पैसे को होल्ड करा दिया। साइबर टीम ने जब मामले की जांच शुरू की तो जांच में यह बात सामने आई कि साइबर ठग ने कई लोगों के साथ साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया। साइबर की जांच में छह मामले सामने भी आए। ऐसे में साइबर टीम ने 3900 होल्ड भी करा दिया। इसके साथ ही आरोपी अमन यादव थाना जहानगंज को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक बाइक मोबाइल फोन डेबिट कार्ड पैन कार्ड भी बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आजमगढ़ में OLX के माध्यम से साइबर ठगी आरोपी गिरफ्तार:QR कोड भेजकर ठगी करने का आरोप, पैसे लेने के बाद पीड़ित को किया ब्लॉक
📅 Published: November 25, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
