SP ने संविधान दिवस पर दिलाई शपथ:रायबरेली पुलिस कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली मौलिक कर्तव्यों के पालन की प्रतिज्ञा

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रायबरेली में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई। इस दौरान उन्होंने सभी को मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ भी दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसिंग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। देखें, 3 तस्वीरें… इसी क्रम में, रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली सहित जिले के सभी थानों और चौकियों पर भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान में निहित आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया। जिले भर में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने भी अपने कार्यालयों में संविधान के प्रति सजग और सतर्क रहने की शपथ ली। इसके अतिरिक्त, कई निजी संस्थानों में भी संविधान दिवस के अवसर पर संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *