पेड़ से टकराई ओवरस्पीड कार, दुल्हन की मौत:दूल्हे की हालत गंभीर, चंडीगढ़ में भर्ती कराया; फतेहगढ़ साहिब में 3 दिन पहले शादी हुई थी

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में कार पेड़ से टकरा गई। जिससे दुल्हन की मौत हो गई जबकि दूल्हे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों की रविवार को ही शादी हुई थी। जिसके बाद वह अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए जा रहे थे। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि दूल्हे के बयान लेने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा मौके का मुआयना भी किया जा चुका है। हादसे में कार हुई चकनाचूर, 2 PHOTOS… रविवार को शादी हुई, मंगलवार को घर लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार बसी पठाना की रहने वाली अमरदीप कौर (21) की रविवार को फतेहगढ़ साहिब के दुबाली के रहने वाले गुरमुख सिंह (21) से शादी हुई थी। रविवार को शादी के बाद वह रिश्तेदारों से मिलने के लिए गए थे। वहीं से मंगलवार रात करीब 9 बजे वह फतेहगढ़ साहिब में अपने घर वापस लौट रहे थे। पेड़ से टकराकर धमाके जैसी आवाज आई
जब उनकी कार फतेहगढ़ साहिब के मानूपुर बलाड़ा रोड पर पहुंची तो मंगलवार को रात के समय कार तेज रफ्तार से पेड़ से टकरा गई। कार की टक्कर के बाद तेज आवाज आई, जिसे सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन काे तुरंत बाहर निकाला गया। दुल्हन ने मौके पर दम तोड़ा, दूल्हा चंडीगढ़ रेफर
मगर, तब तक दुल्हन अमरदीप कौर की मौत हो चुकी थी। वहीं दूल्हा गुरमुख सिंह की हालत गंभीर थी। उसे तुरंत पहले लोकल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिय गया। जिसके बाद परिजनों की तरफ से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बोली- कार ओवरस्पीड लग रही, दूल्हे के बयान ले रहे
इस संबंध में फतेहगढ़ साहिब के बडाली आला सिंह थाने के SHO हरकीरत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में कार के ओवरस्पीड होने की संभावना लग रही है। मगर, पुलिस गाड़ी की तकनीकी जांच करा रही है। वहीं दूल्हे के बयान भी लिए जा रहे हैं। फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। र दूल्हे के बयान के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *