महराजगंज नगर पालिका में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण:अध्यक्ष और ईओ की मौजूदगी में कर्मचारियों ने ली शपथ

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

महराजगंज नगर पालिका परिषद में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल और अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों ने संविधान की रक्षा करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम में संविधान की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर पालिका के जे.ई. देवेंद्र, प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव सहित कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का संदेश देता है। उपस्थित सभी कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *