ओबरा खदान हादसे में SIT की कार्रवाई:पुलिस ने 6 और आरोपियों पर गैर-जमानती वारंट जारी किया

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सोनभद्र में ओबरा के कृष्णा माइनिंग वर्क में हुए खदान हादसे के बाद विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने छह और आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए हैं। बता दें कि 15 नवंबर को खदान का पहाड़ धंसने से हादसा हुआ था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में गठित SIT पहले ही एक माइनिंग मैनेजर और तीन माइनिंग मेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच के दूसरे चरण में SIT ने जिन छह नए अभियुक्तों पर वारंट जारी कराए हैं, उनमें दो पट्टाधारक मधुसूदन सिंह और दिलीप केसरी शामिल हैं। इनके साथ चार पेटीदार – मुस्तफा, राहुल तिवारी, रवि सोनी और विशाल कुमार – की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। सभी आरोपी हादसे के बाद से ही फरार हैं। ओबरा थानाध्यक्ष के अनुसार, लगातार दबिश के बावजूद आरोपियों का पता न चलने पर अदालत से गैर-जमानती वारंट लेना पड़ा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *