मेरठ की सदी तहसील में भाकियू इंडिया द्वारा चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के बाद आज महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। गांव पांचली में सरकारी जमीन को विद्या ग्रुप के नाम करने के मामले में उचित जांच न होने के आरोप में सदर तहसील में अनिश्चितकालीन धरने का आयोजन किया जा रहा है। न्याय न मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन भाकियू इंडिया के जिला अध्यक्ष दीपक राणा ने धरने के दौरान ऐलान किया कि हम अपने किसी निजी काम के लिए यहां नहीं आए हैं। सरकार की जमीन पर कब्जा होने की शिकायत के बाद भी तहसील अधिकारी मौन हैं इसलिए हम यहां बैठे हैं और इस महापंचायत से हम प्रशासनिक अधिकारियों को नींद से जगाने का काम करेंगे।
मेरठ तहसील में भाकियू इंडिया की महापंचायत आज:सरकारी जमीन के कब्जे के विरोध में ,अनिश्चितकालीन धरने के बाद किया था ऐलान
📅 Published: November 26, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
