जौनपुर में युवक पर फायरिंग, हालत गंभीर:वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी, तीन आरोपी गिरफ्तार; असलहा बरामद

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के अरुआंवा बाजार के पास बुधवार की देर रात एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। देवरिया गांव निवासी धीरज यादव (23) पुत्र समर बहादुर यादव उर्फ गुरु प्रसाद पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। लहूलुहान हालत में धीरज को तत्काल मछलीशहर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में धीरज को वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक असलहा बरामद किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित और आरोपित पक्ष के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। वही, जौनपुर ग्रामीण एसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर सिकरारा निवासी राजा पासी और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने राजा पासी सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *