प्रयागराज में एनटीपीसी गेट पर प्रदर्शन, हंगामा:छावनी बना इलाका, पुलिस अफसर पहुंचे, बैरिकेडिंग कर आने जाने पर रोक

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज के मेजा एनटीपीसी के खिलाफ किसान, नौजवान और बेरोजगारों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेताओं ने संभाला है। पहले से एनटीपीसी गेट पर प्रदर्शन के ऐलान के बाद प्रशासन सतर्क था। सुबह से ही पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पीएसी ने एनटीपीसी को घेर रखा है। एनटीपीसी पहुंचने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू है। किसी को भी आसपास जमा होने की इजाजत नहीं है। पुलिस और प्रशासन के आला अफसर मौके पर मौजूद हैं। जो भी विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंच रहा है उसे पुलिस थाने ले जा रही है। वज्र वाहन के जरिये लोगों को वहां से हटाने की तैयारी है। असल में विरोध प्रदर्शन और धरना देने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है। ऐसे में इसे अवैध मानते हुए कार्रवाई की जा रही है। प्रयागराज के मेजा कोहड़ार स्थित एनटीपीसी के मुख्य गेट पर कांग्रेस नेता नमस्ते यादव जितेंद्र के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। यह प्रदर्शन उचित मुआवजा न देने, एनटीपीसी में लोकल युवाओं को नौकरी न देने के खिलाफ किया जा रहा है। कांग्रेस नेता नमस्ते यादव का कहना है कि एनटीपीसी ने गरीबों, दलितों और नौजवानों सहित अन्य वर्गों के साथ न्याय नहीं किया है। मांगों में मुआवजा और रोजगार प्रमुख हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *