शामली में भाई-बहन से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार:बाजार से लौटते समय हुई मारपीट, CCTV फुटेज से पहचान

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र में बाजार से दवाई लेकर लौट रहे भाई-बहन के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना बाबरी कस्बे के मुख्य बाजार में हुई, जिसका पूरा घटनाक्रम एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, निकटवर्ती गांव भंदौड़ा के तीन भाई-बहन दवाई लेने के लिए बाजार आए थे। दवाई लेकर वे अपनी मोटरसाइकिल से वापस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद, इन युवकों ने भाई-बहन के साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। फुटेज की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना में एक विशेष समुदाय के कुछ युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *