आगरा में फर्जी बैंक मैसेज भेजकर ठगे 2.89 लाख:मधु नगर निवासी दिलीप के साथ हुआ फ्रॉड, फोन पर गलती से पैसा आने का दिया था झांसा

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा में साइबर ठगों ने एक बार फिर नई चाल से बड़ी ठगी को अंजाम दिया। मधू नगर निवासी दिलीप सिंह के खाते से ठगों ने फर्जी बैंक मैसेज बनाकर 2.89 लाख रुपये ऐंठ लिए। साइबर अपराधी अब लोगों को फंसाने के लिए बैंक जैसे दिखने वाले फर्जी मैसेज का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा ही मामला मधु नगर, ग्वालियर रोड निवासी दिलीप सिंह के साथ हुआ, जिनके खाते से ठगों ने 2,89,000 रुपये निकाल लिए। पीड़ित को फोन करके बताया गया कि उसके खाते में “गलती से पैसा आ गया है।” इसके बाद ठग ने एक फर्जी बैंक जैसा एसएमएस भेज दिया। जिसका फॉर्मेट और भाषा बिल्कुल असली बैंक मैसेज की तरह थी। मैसेज देखकर दिलीप को भरोसा हो गया कि पैसा वास्तव में आया है। ठग के कहने पर उन्होंने यूपीआई से तीन अलग-अलग नाम—जितेंद्र, भूवन कुमार और हरेराम दास—पर 22 से 24 मई के बीच कुल 2.89 लाख रुपये भेज दिए। बाद में पता चला कि खाते में कोई पैसा आया ही नहीं था और वह ठगी का शिकार हो चुके हैं। साइबर पुलिस ने इसे नया उभरता हुआ ठगी का तरीका बताया है। अपराधी मोबाइल नंबर से बैंक जैसा मैसेज भेजते हैं, जिसे लोग असली समझ लेते हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी रिफंड या बैंक मैसेज पर भरोसा करने से पहले हमेशा सत्यापन करें। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना आगरा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस रकम की ट्रेल और संलिप्त खातों को ट्रेस कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *