39 जीटीसी में अग्निवीरों ने देश सुरक्षा का शपथ:परेड ग्राउंड पर दी सलामी,भारत माता जय का गूंजा नारा

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास में आज एक और अध्याय जुड़ गया, जब वाराणसी स्थित 39 जीटीसी (गोरखा ट्रेनिंग सेंटर) में अग्निवीर 06/25 बैच की कसम-परेड पूर्ण सैन्य अनुशासन और गरिमा के साथ आयोजित की गई। शनिवार सुबह शुरू हुए इस कार्यक्रम में नौजवानों ने 31 सप्ताह की कठोर सैन्य ट्रेनिंग पूरी करने के बाद राष्ट्रध्वज के सम्मान में शपथ ली और औपचारिक रूप से भारतीय सेना का हिस्सा बने। देखें तस्वीर… सैनिकों ने किया परेड कार्यक्रम की शुरुआत परेड ग्राउंड पर सलामी, मार्च-पास्ट और औपचारिक निरीक्षण के साथ हुई। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट एवं ट्रेनिंग बटालियन कमांडर ने परेड का निरीक्षण कर अग्निवीरों के सैन्य अनुशासन, दक्षता और परेड मानकों का आकलन किया। परेड के दौरान अग्निवीरों में जोश, संतुलन और सैन्य गौरव की आभा स्पष्ट दिखाई दी। अग्निपथ योजना के तहत चयनित इन युवा सैनिकों ने आज राष्ट्र की सेवा, राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा तथा अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान सैन्य अधिकारी, प्रशिक्षक, आमंत्रित अतिथि और अग्निवीरों के परिजन उपस्थित रहे। परिजनों के चेहरों पर जहां एक ओर गर्व की चमक थी, वहीं अपने बेटे को वर्दी में देखकर कई आंखें नम भी दिखाई दीं। गूंजा बैंड की धुन…लिया देश सेवा का शपथ परिसर में सैन्य बैंड की धुनों ने माहौल को और अधिक उल्लासपूर्ण एवं गौरवशाली बना दिया। पूरी परेड के दौरान “भारत माता की जय” और सैन्य ध्वनियों की गूंज वातावरण में वीरता और समर्पण का भाव पैदा कर रही थी। कार्यक्रम के समापन से पहले अधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को सम्मानित भी किया। वहीं प्रशिक्षकों द्वारा युवाओं के सैन्य चरित्र, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रप्रेम की सराहना की गई।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *