अमरोहा शेल्टर होम में चोरी, कर्मचारी निलंबित:लापरवाही पर डेढ़ माह से गायब कर्मी पर कार्रवाई, दो का वेतन रोका

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अमरोहा नगर में एक शेल्टर होम में चोरी की घटना सामने आई है। यहां अज्ञात चोरों ने कक्षों के ताले तोड़कर लिहाफ, गद्दे और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। इस मामले में ड्यूटी से लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे एक पालिका कर्मी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है। यह घटना रोडवेज के पीछे स्थित 60 बेड वाले शेल्टर होम में हुई, जहां अस्थाई रूप से रैन बसेरा संचालित होता है। इस शेल्टर होम में तीन शिफ्टों में पालिका कर्मी मोहम्मद हुसैन, दिलशाद और ज्योति स्वरूप की ड्यूटी लगाई गई थी। आरोप है कि मोहम्मद हुसैन पिछले करीब डेढ़ माह से अपनी ड्यूटी से लगातार गायब चल रहा था। पालिका प्रशासन ने उसे कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। वहीं, अन्य दो कर्मी दिलशाद और ज्योति स्वरूप भी अक्सर ड्यूटी से अनुपस्थित रहते थे। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने शेल्टर होम के कमरों के ताले तोड़े और वहां से लिहाफ, गद्दे व अन्य सामान चोरी कर लिया। पालिका ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने इस मामले में मोहम्मद हुसैन को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, अन्य दो कर्मियों दिलशाद और ज्योति स्वरूप के वेतन आहरण पर भी रोक लगा दी गई है। ईओ ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *