गाजियाबाद में एमबीए छात्रा की संदिग्ध मौत:फ्लैट में मिला फांसी पर लटका शव, सेक्टर-11 के फ्लैट में अकेले रहती थी

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय एमबीए छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव सेक्टर-11 स्थित उसके किराए के फ्लैट में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान पूनम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली थी। पूनम गाजियाबाद में रहकर एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के साथ-साथ वह नौकरी भी करती थी और सेक्टर-11 के फ्लैट में अकेले रहती थी। घटना की जानकारी फ्लैट मालिक लोकेश चोपड़ा ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि उनके फ्लैट में किराए पर रह रही पूनम ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच शुरू की। पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मौके से पूनम का मोबाइल फोन और कुछ निजी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस इन सभी की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती किसी मानसिक तनाव में थी या किसी दबाव का सामना कर रही थी। पूनम के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार ने पुलिस से पूरे मामले की गहन जांच करने की मांग की है, ताकि मौत का असली कारण सामने आ सके। विजयनगर पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों की पूरी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *