दिल्ली- चंडीगढ़ फ्लाइट में पायलट न होने लोग हुए परेशान:हिमाचल के डिप्टी सीएम समेत कई लोग हुए परेशान, ऐसी अव्यवस्था अस्वीकार्य है

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में देरी हुई है। घंटों तक लोग परेशान हुए हैं। परेशान होने वालों में हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत कांग्रेस के सीनियर नेता भी शामिल थे। उन्होंने खुद यह मामला अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उठाया है। उन्होंने साफ लिखा है कि इंडिगो की ऐसी अव्यवस्था अस्वीकार्य है। हालांकि इस बारे में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है। जैसे ही कोई प्रतिक्रिया आएगी तो उसे अपडेट किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम की पोस्ट को दो प्वाइंटों में समझें – दिल्ली चंडीगढ़ इंडिगो की फ्लाइट में बहुत ज्यादा देरी हो रही है… सब इसलिए क्योंकि हम पायलट का इंतजार कर रहे हैं। पैसेंजर सवार हैं, इंजन तैयार हैं, लेकिन कॉकपिट क्रू नज़र नहीं आ रहा है। यह मंज़ूर नहीं है। को पायलट न पहुंचने से आई दिक्कत एक यूजर प्रतीक वाजपेयी ने लिखा है कि इंडिगो की फ्लाइट 6E 6448 (दिल्ली से चंडीगढ़) के यात्रियों ने बताया कि को-पायलट समय पर नहीं पहुंचा, जिसकी वजह से सभी यात्री फसकर इंतजा करते रहे। फ्लाइट में हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस नेता रजनी पाटिल भी मौजूद थे। बाद में सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *