लखनऊ में बंद घर से लाखों के गहने चोरी:पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक बंद मकान से लाखों रुपए के गहने चोरी हो गए। चोरों ने घर का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बिजनौर थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एल्डिको शौर्य कॉलोनी निवासी कमल किशोर त्रिपाठी ने बताया कि वह परिवार सहित 17 नवंबर को एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। जब वे 25 नवंबर को वापस लौटे, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था, और अलमारी व संदूकों के ताले भी टूटे हुए थे। उनमें रखे सोने-चांदी के जेवर, घड़ियाँ और नगदी सहित लाखों रुपए कीमत का सामान गायब था। सूचना मिलने पर बिजनौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *