मैनपुरी में तीन अभियुक्त आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग की हत्या करने का आरोप, सिटी एसपी ने घटना की दी जानकारी

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी पुलिस ने एक नाबालिग लड़के की गर्दन काटकर हत्या करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी अरुण कुमार सिंह ने एक प्रेस वार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी। यह घटना 28 नवंबर 2025 को सामने आई, जब थाना छिन्नाहार को सूचना मिली कि जरमई के जंगल में आपसी रंजिश के चलते एक नाबालिग लड़के की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। इस संबंध में, जरमई थाना छिन्नाहार, जनपद मैनपुरी निवासी आरती पत्नी शिवम की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 301/25, धारा 103(1)/61(2)/3(5)/49 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया। इसमें सांकित पुत्र प्रेमसिंह, विनशे पुत्र प्रेमसिंह, शिवम उर्फ शिम्मा पुत्र नांिलाल (सभी जरमई निवासी) और सुभाष पुत्र रामसिंह (जरमई निवासी) को अभियुक्त बनाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक महोदय ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित कीं। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के आदेशों और अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्रपाल सिंह और उपनिरीक्षक अमरदीप सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 301/25 के वांछित अभियुक्त सांकित, शिवम उर्फ शिम्मा और सुभाष रेलवे स्टेशन के पास एक खंडहर में बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां तीनों अभियुक्त मौजूद मिले। उन्होंने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की तलाशी लेने पर सांकित के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी पहले ही बरामद की जा चुकी है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का चालान किया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *