दैनिक भास्कर के रक्तदान शिविर में युवाओं का दिखा उत्साह:31 लोगों ने किया रक्तदान, जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

दैनिक भास्कर ऐप की ओर से रविवार को गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज (GSVM) कानपुर के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन भास्कर समूह के संस्थापक स्वर्गीय रमेश चंद्र अग्रवाल के 81वें जन्मदिन के अवसर पर रखा गया था। समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शहर के युवाओं और बुद्धिजीवियों ने उत्साह से कैंप में हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने फीता काटकर किया। वहीं, विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. लुबना खान का विशेष सहयोग रहा। अतिथियों ने रक्तदाताओं की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने का संबल बनता है। ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता का संदेश भी जाता है। शिविर में कुल 36 लोगों ने रक्तदान के लिए फार्म भरे, जिनमें से स्वास्थ्य जांच के बाद 31 लोग ही रक्तदान करने योग्य पाए गए। डॉक्टरों और ब्लड बैंक टीम की देखरेख में सभी रक्तदाताओं का सफलतापूर्वक रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी एक छोटी सी पहल किसी अजनबी के लिए नई जिंदगी लेकर आएगी। युवाओं में दिखा खास उत्साह रक्तदान शिविर के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं के साथ कई प्राइवेट जॉब करने वाले लोग भी रविवार की छुट्टी के दिन अपने कर्तव्य का समय निकाल कर पहुंचे। आयोजन के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। हर एक रक्तदाता की मेडिकल स्क्रीनिंग से लेकर काउंसलिंग तक पूरी प्रक्रिया का ध्यान रखा। दैनिक भास्कर ऐप का यह प्रयास समाज में मानव सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *