प्रयागराज की रीलबाज खुशी का जज्बा वही जगह बदली:उसी पुल के ऊपर नही नीचे बना रही वीडियो, पुल पर रील बनाकर फंसी थी मुसीबत में

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज की रीलबाज खुशी इन दिनों चर्चा में है। माफी के बाद खुशी ने अपने रील स्टाइल में बदलाव करते हुए नए वीडियो पोस्ट किए हैं। उसने पुल के नीचे और सड़क के किनारे खड़े होकर रील बनानी शुरू कर दी है। खुशी ने वीडियो के साथ लिखा “ये रील पुल के ऊपर नहीं, नीचे बना रही हूं” और एक दूसरी पोस्ट में सड़क किनारे खड़े होकर लिखा “अब सड़क पर नहीं, किनारे बना रही हूं।” साथ ही दूसरे विडियो में स्कॉर्पियो गाड़ी पर चढ़ कर भौकाली गाने के साथ विडियो बना रही है। प्रयागराज में रहने वाली खुशी का इंस्टाग्राम आईडी मौर्यवंशी खुशी के नाम से है। इसी पर वह स्टंट, डांसिंग वीडियो और रील शेयर करती हैं। 2 सप्ताह पहले खुशी ने एशिया के सबसे खूबसूरत ब्रिजों में शुमार नए यमुना पुल की केबल पर चढ़कर स्टंट करते हुए रील बनाई थी। पुल पर भी फिल्मी गानों पर डांस किया था। इस दौरान राहगीर रुक-रुक कर डांस देखने लगे। जाम की स्थिति भी बनी।” जिसके बाद से वह चर्चा का विषय बन गया है। खुशी हाल ही में यमुना पुल पर विडियो बनाने को लेकर ट्रोल हो रही थी जिसके बाद पुलिस तलाश कर रही थी। माफी मांगने के बाद खुशी उसी पुल के नीचे खड़ी होकर विडियो बना रही हैं और गलती सुधारने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि इतनी सावधानी के बीच भी खुशी ने अपने अंदाज़ में थोड़ा तड़का लगाए बिना रुकना नहीं चाहा। उसकी एक नई रील में वह स्कॉर्पियो के ऊपर बैठकर ‘भौकाली’ गाने पर वीडियो बनाती दिखी। खुशी सड़क पर, डिवाइडर पर, पुलों की रेलिंग पर चढ़कर रील बनाने के लिए जानी जाती रही है, लेकिन यमुना पुल पर वीडियो बनाना उसके लिए आफत बन गया था। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसे पहचानने और रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके बाद खुशी ने सार्वजनिक माफी जारी की थी और वादा किया था कि वह दोबारा ऐसी लापरवाही नहीं करेगी। रील बनाने का खुशी का जज़्बा वही है, लेकिन जगह बदल गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *