मेरठमें ई-रिक्शा चालक ने युवक पर किया चाकू से हमला:युवक घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में हाल ही में एक मामूली कहासुनी के बाद ई-रिक्शा चालक ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के माधोनगर निवासी विवेक सिंह ने बताया कि 30 नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे वह बेगमपुल की ओर जा रहे थे। शाहपीर गेट चौराहे पर उनकी मोटरसाइकिल निकालने को लेकर एक ई-रिक्शा चालक से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रिक्शा चालक गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विवाद के दौरान रिक्शा चालक ने अचानक अपने वाहन से चाकू निकाला और विवेक की गर्दन पर वार कर दिया। विवेक ने किसी तरह खुद को बचाया, जिससे चाकू उसके हाथ में लग गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तत्काल घायल विवेक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पीड़ित विवेक सिंह ने आरोपी रिक्शा चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी की पहचान यामीन के रूप में करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *