बरेली में तेज रफ्तार कार पलटी, महिला की मौत:आईवीआरआई के पास हादसा, 3 गंभीर घायल

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सीतु अरोड़ा नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आईवीआरआई के पास हुई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इज्जतनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सीतु अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पारस, उनकी पत्नी भावना खेड़ा और हनी उर्फ हर्षुल अरोड़ा की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार, वाहन अत्यधिक रफ्तार में था, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और कार कई बार पलट गई। पुलिस अब दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों ने बताया कि फुटेज की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कार अनियंत्रित कैसे हुई। इसमें ओवरस्पीडिंग, अचानक संतुलन बिगड़ने या किसी बाहरी बाधा की भूमिका की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। हालांकि, वे अभी दुर्घटना के संबंध में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *