फतेहपुर बाजार चौक की स्ट्रीट लाइट चार महीनों से खराब, छाया रहता है अंधेरा

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फतेहपुर| फतेहपुर बाजार के मुख्य चौक पर लगी स्ट्रीट लाइट चार महीने से खराब होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलते ही अंधेरा छा जाने से इस भीड़भाड़ वाले इलाके में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है,लेकिन स्ट्रीट लाइट बंद रहने से अंधेरा फैल जाता है, जिससे दुकानदारों, ग्राहकों और वाहन चालकों को खासा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब स्ट्रीट लाइट की जानकारी कई बार संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक किसी प्रकार की मरम्मत नहीं की गई है। स्थिति यह है कि रात के समय चौक पर बाइक और चारपहिया वाहनों के गुजरने में जोखिम बढ़ जाता है। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों की सक्रियता भी बढ़ने की आशंका रहती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रखंड प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द ही स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बाजार चौक क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल की जा सके और लोगों को राहत मिल सके। प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। ठीक कराने की मांग अफजल अंसारी,समाजसेवी शांति गोपाल महतो, प्रमोद गोस्वामी, अनुज गोस्वामी, कृपासिंधु रुज, विनोद मंडल आदि ने किया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *