महराजगंज में पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेंदुअहिया के बलूअहिया टोले के पास सोमवार की सुबह में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनंतपुर मोथही निवासी जिगर सिंह (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। सुबह गांव के लोगों ने सड़क किनारे शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से जिगर सिंह की बाइक भी बरामद हुई है, जिसका बाएं साइड का शीशा टूटा हुआ मिला। इस कारण घटना को लेकर संदेह और गहरा गया है। जिगर सिंह मौलागंज स्थित एक खाद-बीज की दुकान पर कार्यरत थे। परिजन ने बताया कि जिगर सिंह बीती रात बारात में जाने की बात कहकर घर से निकले थे, पर सुबह उनकी मौत की खबर ने परिवार को सदमे में डाल दिया। वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। बता दें कि उनके परिवार में पत्नी स्नेह लता, माता बिंदु देवी और दो बच्चे पांच वर्षीय बेटी जैक्लीन और चार वर्षीय बेटा दिग्विजय शामिल हैं। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पनियरा थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस जांच कर रही है कि यह सड़क हादसा है या किसी प्रकार की संदिग्ध घटना।
महराजगंज में सड़क किनारे मिला युवक का शव:बाइक का शीशा टूटा, पुलिस ने जांच शुरू की
📅 Published: December 1, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
