रुदौली पुलिस ने13 लाख की ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार:व्यापारियों से धोखाधड़ी मामले में 2.85 लाख रुपये बरामद

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अयोध्या की रुदौली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर व्यापारियों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी के 2 लाख 85 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक व्यापारी से कुल 13 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। आरोपी को करीमपुर-अकबरगंज रोड पर नहर पुलिया के पास से प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व वाली टीम ने पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र के कटरा कस्बा निवासी सुशांत गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सचिंद्र प्रकाश के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली रुदौली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक संतोष यादव, उपनिरीक्षक युवराज सिंह, उपनिरीक्षक ऋषिकेश सिंह, उपनिरीक्षक दयाराम, कांस्टेबल धीरज कुंतल, कांस्टेबल प्रसून सिंह, कांस्टेबल शैलेश पासी, कांस्टेबल जोगेंद्र यादव और कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर किए जाने वाले निवेश या धन दोगुना करने जैसे लालच से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *