रामपुर में समाजवादी बाबा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर सड़क हादसे में घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब उनकी बोलेरो कार के सामने अचानक एक सांड आ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना रामपुर से स्वार जाते समय हुई। राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर अपनी बोलेरो (UP13BB8120) से यात्रा कर रहे थे। सांड को बचाने के प्रयास में बोलेरो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस दुर्घटना में राम बहादुर सागर घायल हो गए। उनके साथ कार में सवार दो अन्य लोग भी बाल-बाल बचे। तीनों को कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे में बोलेरो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त वाहन को बाद में क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया।
रामपुर में सपा नेता राम बहादुर सड़क हादसे में घायल:बोलेरो के सामने सांड आने से कार पलटी, क्षतिग्रस्त हुई
📅 Published: December 1, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
