बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में बिजनौर-चांदक रोड पर एक चलती मैजिक वैन में अचानक आग लग गई। यह घटना मंडावर कस्बे में गैस एजेंसी के पास दोपहर करीब 3 बजे हुई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वाहन में पीओपी के कट्टे भरे हुए थे, जिन्हें चालक बिजनौर से चांदक की ओर ले जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण वाहन के अगले हिस्से में आग लगी। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह जल चुका था। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगभग आधे घंटे तक लगी रही। मंडावर थाना अध्यक्ष सुमित राठी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक मैजिक गाड़ी में आग लगी थी और सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
बिजनौर में चलती मैजिक वैन में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, लोगों ने बुझाई आग
📅 Published: December 1, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
