अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र में देर रात घर से बाहर कोल्ड्रिंक पी रहे युवक को दबंगों ने गोली मार दी। पीड़ित का आरोप लगाया कि पहले दबंगों ने उससे रुपए छीनने की कोशिश की और जब नाकाम रहे तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गई। वहीं गोली चलने से इलाके में भगदड़ मच गई। पीड़ित ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी मयंक पाठक समेत थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जयगंज इलाके में हुई घटना
जयगंज के सराय जवां निवासी हरिओम ने बताया कि सोमवार रात को वह अपने घर के नजदीक ओंकारा स्कूल के पास दोस्तों के साथ कोल्ड्रिक पी रहा था। तभी वहां पर इलाके में ही रहने वाले छोटू यादव, कशिश यादव, निशांत यादव, विशाल सैनी और अन्य वहां पर आ गए।
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसके पास आते ही उससे रुपए छीनने की कोशिश की। जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने हथियार निकाल लिए और उसे जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और आए दिन लोगों से छीनाझपटी करते हैं। आरोपियों ने की कई राउंड फायरिंग
पीड़ित हरिओम ने बताया कि आरोपी आए दिन लोगों के रुपए छीनते हैं। आरोपी दबंग किस्म के हैं, इसलिए लोग उनका विरोध नहीं कर पाते हैं। जब उसने इनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर गोली चला दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें उसने जैसे-तैसे करके अपनी जान बचाई।
सीओ प्रथम एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है औार पीड़ित पक्ष से तहरीर ली जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अलीगढ़ में दबंगों ने युवक को मारी गोली:पीड़ित का आरोप, रुपए छीनने की कोशिश कर रहे थे आरोपी; युवक के पैर में लगी गोली
📅 Published: December 1, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
