गोमती एक्सप्रेस में हुई तकनीकी खराबी:भरथना और इटावा स्टेशनों पर करीब 35 मिनट रोकी गई ट्रेन, यात्री हुए परेशान

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ से दिल्ली जा रही 12419 गोमती एक्सप्रेस में मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में अचानक ब्रेक बाइंडिंग की समस्या सामने आई, जिसके बाद इसे भरथना और इटावा स्टेशनों पर रोकना पड़ा। यह तकनीकी गड़बड़ी भरथना रेलवे स्टेशन के पास कोच डी-12 में सामने आई। सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोका गया। भरथना स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार, प्वाइंटमैन खुशबू और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और कोच की जांच शुरू की। लगभग 15 मिनट की जांच के बाद ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। हालांकि, इटावा जंक्शन पर पहुंचते ही ट्रेन को एक बार फिर रोका गया। यहां रेलवे की तकनीकी टीम ने लगभग 20 मिनट तक विस्तृत जांच की। अधिकारियों ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इंजन और प्रभावित कोच का गहन निरीक्षण किया। विभिन्न स्तरों पर कुल 35 मिनट से अधिक चली जांच के बाद ट्रेन को सुरक्षित घोषित कर दिल्ली की ओर रवाना कर दिया गया। इस घटना पर रेलवे विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इटावा जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को कुछ देर का सामना करना पड़ा, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। ट्रेन के सुरक्षित आगे बढ़ने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *