बुलंदशहर में 10 दवा नमूने जांच में फेल:सिट्राजीन और एंटीबायोटिक में कम सक्रिय रसायन मिले, 148 का हुआ परीक्षण

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बुलंदशहर में दवाओं के 10 नमूने गुणवत्ता जांच में विफल पाए गए हैं। इनमें सिट्राजीन और एंटीबायोटिक जैसी दवाएं शामिल हैं। जांच में इन दवाओं में मानक से कम सक्रिय रासायनिक तत्व मिले हैं। बुलंदशहर के ड्रग इंस्पेक्टर एके आनंद ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने बताया कि इन दवाओं में निर्धारित मात्रा से कम सक्रिय तत्व पाए गए, जिससे उनकी प्रभावशीलता पर सवाल उठ गया है। कुल 148 दवा नमूनों की जांच की गई थी, जिनमें से 10 नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतर पाए। इसी जांच के दौरान, कफ सिरप के 12 नमूनों की रिपोर्ट भी आई है, जो सभी मानकों पर सही पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील दोहरे ने दवा नमूनों का जांच में विफल होना चिंताजनक बताया है। उन्होंने ड्रग्स विभाग को जिलेभर में अभियान चलाकर दवा के नमूने एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देशित किया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *