शादी में डीजे पर डांस को लेकर मारपीट:महिलाओं से अभद्रता, बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला; एक नामजद समेत 20 अज्ञात पर FIR

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जालौन के उरई में राठ रोड स्थित विजय विक्रम रिसोर्ट में रविवार देर रात शादी समारोह में जमकर बवाल हो गया। डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने बारातियों और परिवार की महिलाओं पर हमला कर दिया। दूल्हे की बुआ की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और 15–20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। यह घटना 30 नवंबर की रात की है। उरई निवासी हर्ष की बारात विजय विक्रम रिसोर्ट पहुंची थी। लगभग रात 1 बजे विवाह स्थल पर डीजे चल रहा था। तभी उरई के दौलतपुरा (रगेदा) निवासी सर्वेश पाल अपने 15–20 साथियों के साथ डीजे के पास पहुंचा। आरोप है कि सर्वेश और उसके साथियों ने डीजे पर डांस कर रही बारात में आई महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक लाठी-डंडों से दूल्हे की बुआ राखी अहिरवार के बेटे, भाइयों और अन्य रिश्तेदारों पर हमला कर दिया। पीड़िता राखी अहिरवार ने बताया कि हमले में उन्हें, उनके बेटे और बेटी को गंभीर चोटें आईं। उनका भाई बुरी तरह घायल हो गया, जिसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा। भागते समय हमलावर घर की बहू-बेटियों को उठा ले जाने की धमकी देकर गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित पक्ष का मेडिकल कराया गया। राखी अहिरवार की तहरीर पर उरई कोतवाली पुलिस ने सर्वेश पाल समेत 15–20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उरई कोतवाली प्रभारी हरिशंकर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *