कासगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:पटियाली-अलीगंज मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पटियाली-अलीगंज मार्ग पर दरियावगंज झील के पास हुआ। मृतक की पहचान पटियाली निवासी प्रमोद कुमार (35) पुत्र नेकसेलाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार रात करीब 11:30 बजे दरियावगंज से पटियाली की ओर अपनी बाइक से जा रहे थे। दरियावगंज झील के पास पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रमोद कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। दरियावगंज चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। दरियावगंज चौकी प्रभारी अवधेश भदौरिया ने बताया कि यह हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *