हत्या से पहले का पैरी का वीडियो सामने आया:क्लब  से बाहर निकलते सिगरेट पीते दिख रहा पैरी,  उसके आगे वाइट टोपी में युवक

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ सेक्टर 26 की टिंबर मार्केट में मारे गए इंद्रजीत सिंह पैरी का एक वीडियो सामने आया है। वह सेक्टर 26 में ही एक क्लब से निकलते हुए दिख रहा है। उसके हाथ में सिगरेट है, जिसके कश लगाते वह दिख रहा है। उसके आगे एक सफेद टोपी में युवक भी है, पुलिस उसका भी पता लगाने में जुटी हुई है। इसी वीडियो के कुछ समय बाद ही उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से क्राइम ट्रैक बनाने में जुटी चंडीगढ़ पुलिस की सीसीटीवी कैमरे चेक करने की एक्सपर्ट टीमें उक्त सेक्टर 26 के क्लब से लेकर पंचकूला और इसके बाद के क्राइम ट्रैक बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे चेकर कर रही हैं। उन सभी संदिग्धों की पहचान की जा रही है जो उस समय पैरी के आस पास दिखे या उसके पीछे आ रहे थे। पंजाब के लुधियाना नंबर की क्रेटा कार कहा से किधर किधर गई और पंचकूला में गाड़ी पार्क करने के बाद आरोपित किधर भागे इसका पता लगाने के भी प्रयास हो रहे हैं। छोटे मोटे गुर्गों से हो रही पूछताछ पुलिस पहले से क्रिमिनल एक्टिविटी में शामिल रहे छोटे मोटे अपराधियों का पता लगाने में जुटी हुई है। जो गैंगस्टरों के कहने पर वारदात करते रहे हैं। पुलिस की तरफ इन सभी को थानों बुलाकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कुछेक हार्ड कोर क्रिमिनल पर नजदीक से नजर रखी जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *