गोंडा में मैदा लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर फंसा:कटर से स्टेयरिंग काटकर निकाला गया

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में देर रात करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। काटी चौराहे पर गोंडा से बिहार जा रहा मैदा लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक स्टेयरिंग में फंस गया। ट्रक पलटने से चालक रवि का एक पैर स्टेयरिंग के नीचे दब गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और कटर की मदद से स्टेयरिंग काटकर चालक रवि को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। तत्काल एंबुलेंस से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से चालक की जान बचाई जा सकी। देर रात ही पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गोंडा-अयोध्या मार्ग से ट्रक और मैदे को हटवाकर आवागमन बहाल कराया। हादसे में लाखों रुपए के मैदे का नुकसान हुआ है। ट्रक की बोरियां फट गईं और मैदा सड़क पर बिखर गया।चालक रवि नवाबगंज थाना क्षेत्र के सखीपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। ट्रक में सवार उसके सहयोगी रामचंद्र (गनेशीखेड़ा, लखनऊ) ने ट्रक पलटते देख कूदकर अपनी जान बचा ली थी। स्थानीय लोगों ने भी इस पूरी घटना के दौरान मदद की है और देर रात मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी लगी रही। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल चालक का इलाज कराया गया है और सहयोगी सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि आवागमन सुचारु रूप से चालू कर दिया गया है और ट्रक मालिक को भी सूचना दे दी गई थी, जो सुबह तक मौके पर पहुंच गए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *