ललितपुर में महिला पड़ोसी युवक के साथ भागी:सीसीटीवी में दोनों एक साथ जाते दिखे, 12 साल पहले की थी लव मैरिज

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

ललितपुर के महरौनी कस्बे में एक विवाहिता अपने पड़ोसी युवक के साथ घर से सामान लेकर चली गई। पति ने मोहल्ले के ही एक युवक पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पति ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए बताया कि उसकी पत्नी पड़ोसी युवक के साथ सामान लेकर टैक्सी से जा रही है। महरौनी के कंचनपुरा मोहल्ले के निवासी पति ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 25 नवंबर को वह छोटे भाई की शादी का सामान लेने टीकमगढ़ गया था। उसके पिता दुकान पर थे और पत्नी घर पर अकेली थी। शाम को जब वह घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं मिली। उसके कपड़े, घर में रखे 60 हजार रुपए नकद और जेवरात भी गायब थे। उसने आसपास पत्नी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर उसकी पत्नी पड़ोसी युवक के साथ सामान लेकर टैक्सी से जाती हुई दिखाई दी। पीड़ित पति ने बताया कि उसने 12 साल पहले वर्ष 2013 में मड़ावरा कस्बे की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। वह तब से उसके साथ रह रही थी। पति ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी मोबाइल पर किसी से बात करती थी। एक दिन जब उसने उसे मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ा और मना किया, तो पत्नी ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल तोड़ दिया और उसे धक्का दे दिया, जिससे उसे चोट भी आई थी। इस घटना के लगभग 15 दिन बाद महिला घर छोड़कर चली गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महरैनी राजा दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और महिला की खोजबीन की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *