गुरुकुल विद्यापीठ की छात्राओं ने जीते दो स्वर्ण पदक:खेकड़ा में राष्ट्रीय जीत कुने-डो प्रतियोगिता में बागपत का नाम रोशन

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बागपत के खेकड़ा तहसील स्थित गुरुकुल विद्यापीठ स्कूल की दो छात्राओं, सृष्टि धामा और रिया त्यागी, ने राष्ट्रीय जीत कुने-डो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता पूर्वी विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली में आयोजित की गई थी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात सहित लगभग 10 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बागपत से केवल इन दो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और दोनों ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोच प्रवेश अग्रवाल और टीम मैनेजर सोनी ने बताया कि सृष्टि धामा ने 37-40 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में असम की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, रिया त्यागी ने 43-46 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की खिलाड़ी को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, आत्मविश्वास और तकनीक से सभी को प्रभावित किया। स्वर्ण पदक जीतकर बागपत लौटने पर विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यालय के शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सृष्टि और रिया ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे बागपत जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस सफलता से ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है और उम्मीद है कि ये प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *