अमेठी बारात में जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO:मामूली विवाद से हुई हाथापाही, पुलिस सत्यता की जांच में जुटी

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अमेठी में एक बारात के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस इस वीडियो की सत्यता की जांच में जुटी है। वायरल वीडियो में दर्जनों लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडे बरसाते हुए साफ देखे जा सकते हैं। वीडियो में “0056 टीम से जो टकराएगा, बर्बाद कर दिया जाएगा” जैसी आपत्तिजनक लाइन भी लिखी दिख रही है, जिससे यह मामला और चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना जयमाल कार्यक्रम के दौरान हुई। एक मामूली तकरार देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे वीडियो की लोकेशन, समय और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *