पहली शादी 20दिन चली,दूसरी पत्नी की 26 साल बाद हत्या:PU प्रोफेसर की आज पेशी, चंडीगढ़ पुलिस को फिल्मी स्क्रिप्ट सुनाता रहा, 'लाई डिटेक्टर टेस्ट' से फंसा

📅 Published: December 11, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब यूनिवर्सिटी के हत्यारे प्रोफेसर बीबी गोयल की आज चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी है। अपनी ही पत्नी सीमा गोयल के हाथ पांव बांधकर जलाने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। हत्या के चार साल प्रोफेसर पुलिस को गलत जानकारियां देता रहा। चार वर्ष की लंबी जद्दोजहद के बाद जब पुलिस ने पॉलीग्राफ और ब्रेन इलेक्ट्रिकल ऑसिलेशन सिग्नेचर (BEOS) टेस्ट (जिसे लाई डिटेक्टर टेस्ट भी कहते) करवाया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या को लूट की रंगत देने के लिए उसने एक फिल्मी सीन क्रिएट किया था। मगर उसकी स्क्रिप्ट क्राइम इनवेस्टीगेशन के हिसाब से नहीं लिख पाया और आखिर वो फंस गया। उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था और आज उसे दाेबारा से अदालत में पेश किया जाना है। अब वह तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है और उससे हत्या के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान भी वह पुलिस को घुमाने वाले जवाब ही दे रहा है। मगर पुलिस का कहना है कि उनके पास उसे दोषी करार देने के लिए प्रर्याप्त सबूत हैं। सिलसिलेवार रूप में जानें पूरा मामला… मौके पर कोई गवाह नहीं, शातिर प्रोफेसर पुलिस को उलझाता रहा पुलिस बुलाने की बजाय पड़ोसियों को मौके पर बुलाया था
आरोपी ने सबसे पहले पड़ोसियों को बुलाया था कि मेरी पत्नी मर गई है। मर्डर के बाद घर लूट जैसा माहौल बनाया गया था। आरोपी ने बड़ा बक्सा कमरे में उल्टा कर दिया था, ताकि लगे कि कोई घर में आया था। लेकिन मौके से न कोई अंदर आया था, न बाहर गया था। गिरफ्तारी के बाद पीयू में कोई बोलने को तैयार नहीं
प्रोफेसर के सहकर्मी कहते हैं कि वह शांत स्वभाव के थे। लेकिन पिछले वर्षों में पारिवारिक तनाव दिख रहा था। पीयू ने इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। अब सिलसिलेवार जानें घटना स्थल की वो चीजें जिससे शक गहराया जांच ऐसे बढ़ी, कड़ी दर कड़ी… बीओएस टेस्ट ने कैसे खोली पोल? BEOS टेस्ट दिमाग में मौजूद स्मृतियों के आधार पर यह पहचानता है कि किसी घटना का ज्ञान व्यक्ति को है या नहीं। इस टेस्ट में आरोपी के दिमाग में हत्या से जुड़ी स्मृतियों के स्पष्ट संकेत मिले। यही रिपोर्ट केस का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। कब क्या हुआ – पूरी टाइमलाइन क्यों की हत्या? (मर्डर मोटिव)
पत्नी के चरित्र पर शक
पारिवारिक कलह
अवांछित संबंधों से जुड़े विवाद पुलिस का अगला कदम क्या? पुलिस अब घटना की पूरी स्क्रिप्ट को जोड़कर विस्तृत चार्जशीट तैयार कर रही है। कई फोरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल–लोकेशन डेटा और BEOS विश्लेषण को सबूतों के रूप में जोड़ा जाएगा। बीईओएस टेस्ट में पूछे गए प्रमुख सवाल
सवाल: 4 नवंबर 2021 की रात घर में कौन-कौन थे?
जवाब: पत्नी अकेली थी। पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। सवाल: क्या घर पर आपने दीया-बत्ती की?
जवाब: नहीं की। सवाल: दिवाली की रात क्या आपने और पत्नी सीमा में झगड़ा हुआ?
जवाब: नहीं, लेकिन दिमाग की तरंगों में पॉजिटिव संकेत। सवाल: क्या आपने अपनी पत्नी का गला घोंटा?
जवाब: नहीं कहा, पर दिमाग ने पॉजिटिव दिया। सवाल: क्या पत्नी के हाथ-पैर आपने बांधे?
जवाब: ठीक से जवाब नहीं, पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। सवाल: अगली सुबह पत्नी को मृत देखकर सबसे पहले दरवाजा किसने खोला?
जवाब: खुद ने।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *