पंचकूला पुलिस ने स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पुलिस ने 2 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपियों से मोबाइल छीनने की 3 वारदातों का खुलासा हुआ है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि अक्टूबर में दो बाइक सवार युवकों ने सेक्टर-8 पंचकूला में सैर कर रही एक महिला की सोने की चेन स्नैच कर ली थी और मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना सेक्टर-7 पंचकूला में स्नैचिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। रिमांड में हुआ खुलासा क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 इन्चार्ज मुकेश सैनी की टीम ने पहले आरोपी सोहित निवासी राजीव कॉलोनी, पंचकूला को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान की गई गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी सुशील उर्फ राहुल निवासी राजीव कॉलोनी, पंचकूला को भी गिरफ्तार कर लिया। सोने की चेन व मोबाइल बरामद डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर ली है। इसके अतिरिक्त छीनी गई सोने की चेन तथा पंचकूला व आसपास के क्षेत्रों से स्नैच किए गए तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी चोरी व स्नैचिंग के मामलों में जेल जा चुके हैं और जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
पंचकूला में सोने की चेन छीनने वाले 2 गिरफ्तार:रिमांड के दौरान कबूली 3 वारदातें; चेन और 3 मोबाइल बरामद
📅 Published: December 18, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
