मोहाली में बाइक चोरी करने वाला गिरफ्तार:वारदात के बाद भाग जाता था अंबाला; एक साथी अब भी फरार

📅 Published: December 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब पुलिस ने जीरकपुर के मुबारकपुर में एक बाइक चोर को काबू किया है। जो मोहाली से बाइक चुराने के बाद वापस चला जाता था। वह चोरी की बाइक पर खुद, जबकि उसका एक अन्य साथी उसकी बाइक पर जाता था। लेकिन इस बार वारदात से पहले ही उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान अंबाला (हरियाणा) के शहजादपुर निवासी संजय के रूप में हुई है। वह ढेहा बस्ती, ऋषि नगर, पापोली रोड का रहने वाला है। चोरी की डिस्कवर बाइक बरामद की गई। बाइक बेचने जाते समय दबोचा पुलिस ने घग्गर रेलवे स्टेशन के पास नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक और चोरी की बाइक बरामद की गई है। मुबारकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि घग्गर रेलवे स्टेशन के पास नाकाबंदी की गई थी। एक व्यक्ति चोरी की बिना नंबर वाली काले रंग की प्लेटिना बाइक बेचने के लिए ढकोली रोड से मुबारकपुर आ रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ में एक अन्य आरोपी जोना निवासी ढेहा बस्ती मीरपुर मुबारकपुर का नाम भी सामने आया है। जोना फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *