पंचकूला जिले में ड्यूटी पर जा रहे कंपनी हेल्पर को कार ड्राइवर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पंचकूला के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। खेड़ी गांव निवासी यासीन ने बताया कि वह भगवासपुर गांव की एक कंपनी में बतौर हेल्पर कार्यरत है। वह कंपनी में ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। जब वह सुबह साढे 7 बजे गांव बतौड़ पीर बाबा के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। लोगों ने पहुंचाया अस्पताल मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए PHC बरवाला लेकर चले गए। जहां पर डॉक्टर साहब ने प्राथमिक उपचार के बाद मुझे सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला का रेफर कर दिया। पंचकूला अस्पताल में आकर मुझे पता चला की मेरी दाहिने पैर मे फ्रैक्चर है। जिसके लिए डॉक्टर आज ऑपरेशन करेंगे। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज: जांच अधिकारी रायपुररानी थाना के जांच अधिकारी लवनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कार ड्राइवर की तलाश चल रही है। जल्द ही आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पंचकूला में कार की टक्कर से युवक घायल:ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला, पैर में फ्रैक्चर हुआ; लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
📅 Published: December 30, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
