पंजाब के संगरूर में महिला को बंधक बनाकर उसके सामने ही बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या तीन युवकों ने की, जो नकाब पहन कर घर में घुसे थे। तीनों ने कंबल भी ओढ़ रखा था। उन्होंने सबसे पहले महिला को काबू किया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। मुंह में भी कपड़ा ठूंस दिया, ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद तीनों युवकों ने उसके बेटे को काबू किया और उसे भी बांध दिया। इसके बाद तीनों ने घर में तोड़फोड़ करते जमकर लूटपाट की। बाद में उसके बेटे को रस्सियों से बंधी हालत में ही उसके सामने लाए और मार डाला। वारदात के बाद तीनों युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद महिला ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और पड़ोसियों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इन्वेस्टिगेशन भी शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है, ताकि हत्यारों की पहचान हो सके। महिला की जुबानी, बेटे की हत्या और लूटपाट की कहानी… युवक की हत्या के बाद पुलिस ने क्या किया, 2 पॉइंट… पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाली जा रहीं
घटना की सूचना मिलते ही लहरागागा पुलिस और संगरूर से फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें तीन संदिग्ध युवक कैद हुए हैं। पुलिस अब इन संदिग्ध युवकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा परिवार और पड़ोस के अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज, खुलासे के लिए कई टीमें लगाई
उधर, इस मामले में DSP रणबीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए कई टीमें काम कर रही हैं, जल्द ही कातिलों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वारदात पर कांग्रेस कमेटी सदस्य ने आप सरकार को घेरा
उधर, इस मामले पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सनमीक सिंह हेनरी सिद्धू और मौजूदा पार्षद एडवोकेट रजनीश गुप्ता ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। असामाजिक तत्वों को पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं है। लहरागागा में युवक कृष्ण कुमार की हत्या यह साबित करती है कि राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया तो कांग्रेस बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगी।
पंजाब में मां के सामने बेटे की निर्मम हत्या:कंबल ओढ़े घर में घुसे 3 युवक; मां के हाथ-पैर बांध मुंह में कपड़ा ठूंसा, बेटे को पीटकर मारा
📅 Published: January 3, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
