पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में बभनान-परसा तिवारी-स्वामी नारायण छपिया खंड पर सिगनलिंग कमीशनिंग के लिए 23 और 24 जनवरी, 2026 को नॉन इंटरलॉक कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण बस्ती रेल खंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस अवधि में कुछ मेमू और सवारी गाड़ियां निरस्त रहेंगी। वहीं, बस्ती मार्ग से चलने वाली कई प्रमुख एक्सप्रेस और विशेष ट्रेनों को गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के बजाय परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन भी किया गया है, जिससे यात्रियों को बस्ती के बजाय अन्य स्टेशनों से यात्रा शुरू या समाप्त करनी होगी। इसके अतिरिक्त, कई ट्रेनों को नियंत्रित किया जाएगा या उनके समय में पुनर्निर्धारण किया जाएगा। नॉन इंटरलॉक कार्य के दौरान बभनान, परसा तिवारी और स्वामी नारायण छपिया स्टेशनों पर अनेक गाड़ियों का अस्थायी रूप से ठहराव नहीं होगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को असुविधा हो सकती है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग लागू होने के बाद ट्रेनों की गति, समयपालन और सुरक्षा में सुधार होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
23-24 जनवरी को कई ट्रेनें निरस्त, मार्ग परिवर्तित:बस्ती, गोरखपुर-गोंडा खंड पर सिगनलिंग कार्य से परिचालन प्रभावित
📅 Published: January 21, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
