अंडर-19 एशिया कप का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के ICC एकेडमी में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। पाकिस्तान ने 25 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। समीर मिन्हास और अहमद हुसैन क्रीज पर हैं। समीर अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। पाकिस्तान का 2 विकेट गिर चुका है। हमजा जहूर 18 और उस्मान खान 35 रन बनाकर आउट हुए। भारत की तरफ से हेनिल पटेल और खिलन पटेल को 1-1 विकेट मिला। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग- XI
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह और हेनिल पटेल। पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम।
अंडर-19 एशिया कप फाइनल, IND vs PAK:पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, उस्मान खान 35 रन बनाकर आउट, स्कोर 100 रन पार
📅 Published: December 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
