अमरोहा में सड़क हादसे में युवक की मौत:सैदनगली में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक ट्रैक्टर टिपलर से टकरा गई थी। घटना के बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव करनपुर सुतारी निवासी 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र करन सिंह अपनी ससुराल हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटते समय रविवार रात उनकी बाइक हसनपुर संभल मार्ग पर कालखेड़ा पुल के पास एक ट्रैक्टर टिपलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है। उनकी पत्नी नेहा और तीन बेटियां हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर टिपलर का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *