अमित शाह का कल पंचकूला दौरा:चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की, शहर के कई रूट किए डायवर्ट

📅 Published: December 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बुधवार 24 दिसंबर को पंचकूला दौरे को लेकर चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा के कारण चंडीगढ़ की कुछ प्रमुख सड़कों पर तय समय तक ट्रैफिक रोका या डायवर्ट किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर को दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से ट्रिब्यून चौक तक, पूर्व मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक और मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट तक (पंचकुला की ओर) यातायात नियंत्रित रहेगा। यह ट्रैफिक रेगुलेशन दोपहर 2:30 बजे से 4:00 बजे तक और शाम 7:00 बजे से 8:30 बजे तक लागू रहेगा। घर से रूट देखकर निकलें पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले चंडीगढ़ पुलिस द्वारा बताए गए रूट देखकर ही निकलें। यात्रा से पहले रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर रखें। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्थिति के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन में बदलाव भी किया जा सकता है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *