अमीनाबाद में नो पार्किंग से गाड़ी उठाने पर मारपीट:ताबड़तोड़ चलाई बेल्ट वेंडर का सिर फूटा, वीडियो की मदद से आरोपी की तलाश

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के अमीनाबाद में नो पार्किंग जोन में खड़ी बाइक हटवाना नगर निगम के वेंडर को भारी पड़ गया। कार्रवाई से नाराज अज्ञात युवक ने वेंडर पर बेल्ट से हमला कर सिर फोड़ दिया। घायल वेंडर ने सोमवार देर शाम अमीनाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर निगम की ओर से शहर में नो पार्किंग वाहनों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बाराबंकी के दरियाबाद खजुरिया निवासी विकास वर्मा निगम के ट्रैक्टर चालक हैं और अमीनाबाद क्षेत्र में गलत तरीके से खड़े दोपहिया वाहनों को टो कर यार्ड भेजते हैं। विकास ने बताया मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे वह नजीराबाद स्थित एक कैफ़े के सामने नो पार्किंग में खड़ी बाइकों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक मालिक उनसे भिड़ गया और गाली-गलौज करने लगा। विकास जब ट्रैक्टर पर लदी बाइकों को यार्ड ले जाने लगा तो आरोपी युवक ने बेल्ट से उन पर हमला कर दिया। बेल्ट का बक्कल सीधे सिर पर लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गए। हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोग मौके पर जुटे और किसी तरह दोनों को अलग कराया। इसके बाद पीड़ित ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। थाना प्रभारी के मुताबिक, घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *