अमेठी में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी संजय चौहान स्वयं तहसीलों का दौरा कर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित कर रहे हैं। जिले में एसआईआर प्रक्रिया तेजी से जारी है। बीएलओ घर-घर जाकर लोगों के गणना पत्र भर रहे हैं और उनकी फीडिंग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के नेतृत्व में तहसीलों में भी फॉर्म की फीडिंग का काम लगातार चल रहा है। जिले की चारों तहसीलों में यह कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस कार्य में जुटे बीएलओ को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी संजय चौहान सभी चारों तहसीलों का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा ले रहे हैं। अब तक चार बीएलओ को 1100 रुपए नकद और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। अमेठी प्रशासन बीएलओ को प्रोत्साहित करने में जुटा है ताकि वे अपना काम जल्द से जल्द पूरा कर सकें और 4 नवंबर से पहले एसआईआर प्रक्रिया संपन्न हो जाए। अमेठी तहसील के लेखपाल संघ के अध्यक्ष और बीएलओ प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें काम करने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी दोनों ही पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेठी जनपद पूरे प्रदेश में नंबर एक पर है। लेखपाल संघ के जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने भी पुष्टि की कि अमेठी में स्थिति सामान्य है और सभी अधिकारी-कर्मचारी अधिकारियों के नेतृत्व में लगातार काम कर रहे हैं।
अमेठी में अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे कर रहे काम:SIR प्रक्रिया पूरी करने में मिल रहा पूरा सहयोग, BLO बोले- काम में कोई दिक्कत नहीं आ रही
📅 Published: November 28, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
