अमेठी में देर शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गौरीगंज थाना क्षेत्र के कोहार स्थित सैनिक स्कूल मोड़ के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो की पूरी छत उड़ गई। घायलों की पहचान 18 वर्षीय अमित पुत्र संदीप, 20 वर्षीय अमन पुत्र इंद्रपाल और 28 वर्षीय संदीप पुत्र राजबहादुर यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक रायबरेली के रहने वाले हैं। वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुसाफिरखाना की तरफ जा रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बोलेरो की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई थी। इस संबंध में गौरीगंज एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है।
अमेठी में तेज रफ्तार वाहन से टकराई बोलेरो:गाड़ी की पूरी छत उड़ गई, 3 युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
📅 Published: November 25, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
